Monday, April 6, 2020

'स्मिथ, वॉर्नर टीम में नहीं थे, तो AUS में जीता भारत'

कराची पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का मानना है कि भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया में 2018 में टेस्ट सीरीज में सफलता इसलिए मिली क्योंकि और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज बल्लेबाज मेजबान टीम से बाहर थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग के कारण स्टीव स्मिथ और वॉर्नर पर 1-1 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। पाकिस्तान के मौजूदा गेंदबाजी कोच से जब पूछा गया कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 1995 के बाद एक भी टेस्ट नहीं जीता है, उन्होंने कहा, ‘मैं भारतीय टीम से कोई श्रेय लेने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, उन्होंने अच्छा खेला और वे बहुत अच्छी टीम हैं।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'जब उनकी (भारत) टीम ऑस्ट्रेलिया में जीती थी, तब मेजबान टीम मुश्किल दौर से गुजर रही थी और उनके ड्रेसिंग रूम में समस्याएं थीं। टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज मौजूद नहीं थे।’ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। यह ऑस्ट्रेलिया में उपमहाद्वीप की किसी टीम की टेस्ट सीरीज में पहली सफलता थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39KPyEA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support