नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने कोरोना वायरस के कारण परेशानी झेल रहे लोगों से अपील की है वे डिप्रेशन में ना जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि इस महामारी से बचाव के तौर पर यदि इम्यून सिस्टम को अच्छा करते हैं तो यह सभी की जीत होगी। अख्तर ने रविवार को यूट्यूब पर अपने वीडियो में कहा, 'किसी को भी डिप्रेशन में नहीं जाना है। डर से बड़ा डिप्रेशन कुछ नहीं है। हारने का डर, मरने का डर.. इससे डिप्रेशन में नहीं आना है।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'बहन-भाई के साथ समय ना बिताना, मां-बाप को समय ना देना, पार्टी, बाहर खाना-पीना ये सब गलत हैं और कोरोना के कारण यदि घर पर बैठने से कुछ अच्छा हो रहा है तो यह आपकी जीत है।' उन्होंने कहा, 'सारी बुरी चीजों में से कुछ अच्छाई भी निकलती है। यह इंसान बनने का वक्त है, कोशिश करिए। एक दूसरे का ख्याल रखिए। अगर यह कोविड-19 आपको इंसान बनाने में कामयाब हो गया तो यह आपकी जीत है।' उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'खा-खाकर बेड़ा गर्क कर लिया आपने। डॉक्टर बता रहे हैं कि हमें बचपन में मां-बाप यूं ही मिट्टी में खेलने को भेज देती थीं। हम मिट्टी को भी खा लेते थे। इधर-उधर हाथ भी लगा लेते थे। हमारा इम्यून सिस्टम काफी मजबूत रहा। हमारे बच्चे अब आई पैड में घुसे रहते हैं। उन्हें भी बाहर खेलने जाना चाहिए।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bRgyn2






0 comments:
Post a Comment