नई दिल्लीभारतीय कप्तान मौजूदा समय का बेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। वह एक के बाद एक कई रेकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त उनके सिलेक्शन से 2008 में तत्कालीन भारतीय कप्तान , कोच गैरी कर्स्टन और बीसीसीआई प्रमुख एन. श्रीनिवासन खुश नहीं थे। इस बात का खुलासा उस वक्त सिलेक्शन टीम के चेयरमैन रहे दिलीप वेंगसरकर ने किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैंने और मेरे सिलेक्शन पैनल ने अंडर-23 टीम के कुछ खिलाड़ियों को टीम में लेने का फैसला किया था। उसी वक्त भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब विराट कोहली की कप्तानी में जीता था। उन्होंने टूर्नमेंट अच्छा प्रदर्शन किया था। हमने 2008 में श्रीलंका दौरे के लिए हमने उन्हें चुन लिया। हालांकि, हमारे इस फैसले से टीम के कप्तान एमएस धोनी खुश नहीं थे।' उन्होंने आगे बताया, 'गैरी कर्स्टन और धोनी ने विराट के लिए साफ 'ना' कहा था। दोनों ने कहा था कि उसे खेलते नहीं देखा है और हम पुरानी टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे। मैंने उनसे बताया कि मैंने उस लड़के को खेलते देखा है। इस लड़के को टीम में होना चाहिए। यहां तक कि धोनी और तत्कालीन बीसीसीआई प्रमुख एन. श्रीनिवासन ने कहा था कि एस. बद्रीनाथ को टीम में होना चाहिए। उन्होंने डोमेस्टिक में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही हुआ भी। हालांकि, विराट को भी श्रीलंका दौरे पर टीम में जगह मिल गई थी।' वेंगसकर का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर श्रीनिवासन ने उनके मुख्य चयनकर्ता का कार्यकाल जल्द समाप्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 18 अगस्त, 2008 को अपने पहले ही मैच में ओपनिंग करते हुए 22 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए थे, जबकि एस. बद्रीनाथ ने अगले वनडे यानी 20 अगस्त को डेब्यू किया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2X7Mb7U






0 comments:
Post a Comment