Friday, April 3, 2020

शास्त्री 'सीनियर' से युवी ने ली चुटकी, कोच बोले- आप लेजंड

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम और इसके प्रशंसकों के लिए 2 अप्रैल का दिन बेहद खास है क्योंकि इसी दिन 2011 में टीम इंडिया ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसी दिन को याद करते हुए टीम के मुख्य कोच ने एक वीडियो क्लिप गुरुवार को शेयर किया। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने वानखेड़े में खेले गए फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर 2011 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया। कप्तान धोनी ने इस मैच में सिक्स से जीत दिलाई थी। पढ़ें, मौजूदा चीफ कोच रवि शास्त्री ने धोनी का सिक्स लगाते हुए वीडियो क्लिप शेयर किया। शास्त्री उस दिन कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे। उन्होंने साथ ही लिखा, 'बहुत बधाई, कुछ ऐसा है जिसे आप जिंदगी भर संजोएंगे। ऐसे ही जैसे हम 1983 के ग्रुप वाले करते हैं।' शास्त्री ने अपने पोस्ट में दिग्गज सचिन तेंडुलकर और मौजूदा कप्तान विराट कोहली को भी टैग किया। फाइनल में इस जीत के दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर थे, जब 2011 में तत्कालीन कप्तान धोनी ने विजयी सिक्स लगाया। उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए रवि शास्त्री को जवाब देते हुए लिखा, 'धन्यवाद सीनियर, आप मुझे और माही (महेंद्र सिंह धोनी) को भी टैग कर सकते हैं क्योंकि हम इसका हिस्सा थे।' उन्होंने हंसते हुए इमोजी भी लगाई। शास्त्री ने फिर युवराज को भी रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा, 'जब वर्ल्ड कप की बात आती है तो आप जूनियर नहीं हो। तुस्सी लेजंड हो युवराज!' युवराज सिंह 2011 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नमेंट रहे थे। उन्होंने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी झटके थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39ClHy4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support