Thursday, April 9, 2020

स्मिथ के टिप्स ने बदल दी भारतीय क्रिकेटर की जिंदगी

नई दिल्लीअसम के युवा ऑलराउंडर को इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान द्वारा दी गई टिप्स का फायदा रणजी ट्रोफी खेलते हुए मिला। पृथ्वी साव की विश्व कप विजेता अंडर-19 टीम के अहम सदस्य रियान ने पिछले साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनके लिए सबसे अच्छी चीज स्मिथ की लाल गेंद के क्रिकेट के लिए दी गई बल्लेबाजी टिप्स रही। रियान ने कहा, ‘निश्चित रूप से मैंने स्टीव और जोस बटलर से काफी बातें की थीं। उन्होंने आईपीएल के दौरान मेरी काफी मदद की थी। जब आप स्मिथ जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी के साथ बल्लेबाजी करते हो और 30,000 से ज्यादा लोग आपको देखते हैं तो यह काफी कठिन हो जाता है। वह मुझे सलाह देते कि संयमित रहो और दबाव के बारे में ज्यादा मत सोचो।’ रियान ने उनकी इस सलाह की बदौलत रणजी सत्र में असम के लिए 492 रन जुटाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 12 विकेट भी चटकाए। स्मिथ का बहुत सारी गेंदों को छोड़ना हालांकि देखने वालों को नहीं लुभाता लेकिन इसके खेल में काफी फायदे होते हैं। इस साल बारहवीं की परीक्षा देने वाले रियान ने कहा, ‘मुझे स्टीव का गेंद को छोड़ने का तरीका पसंद हैं। आप जब गेंद को देखते हो तो आपको सोचना होता कि वह ऐसे गेंद क्यों फेंकता है। इसकी वजह क्या है। गेंद को छोड़ना मुश्किल कला है जिसका वह महारती हैं। सौभाग्य से मैंने रणजी सत्र में इसका कुछ इस्तेमाल किया।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VemJv1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support