Thursday, April 9, 2020

कोरोना: सनराइजर्स ने किया ऐसा काम, लट्टू हुए वॉर्नर

नई दिल्लीमहामारी घोषित कोरोना वायरस से जंग के लिए तमाम खिलाड़ी और खेल संगठन आगे आ रहे हैं। इस क्रम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने दान में 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है। फ्रैंचाइजी के इस कदम की उसके खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने सराहना की है। ट्वीट पर फ्रैंचाइजी ने लिखा, ‘सन टीवी ग्रुप (सनराइजर्स हैदराबाद) ने कोविड-19 राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की मदद दी है।’ इस पर वॉर्नर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह कितना अच्छा कदम है। शानदार सन टीवी ग्रुप।’ वॉर्नर ने हाल ही में कोविड-19 से लड़ रहे लोगों के समर्थन में अपना सिर मुंडवाया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेटरों ने भी आगे बढ़कर मदद में हाथ बंटाया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने 52 लाख, सुरेश रैना ने 52 लाख, लिटिल मास्टर सुनील गावसकर ने 59 लाख, लिमिटेड ओवरों के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने 80 लाख, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा समेत तमाम क्रिकेटरों ने मदद का ऐलान किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Xmf00t
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support