Thursday, April 9, 2020

संन्यास पर अपने सीनियर से लड़ बैठे शोएब मलिक

कराचीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर के सीनियर खिलाड़ियों को गरिमामय ढंग से संन्यास लेने के बयान के बाद उनके और हरफनमौला के बीच शब्दों की जंग छिड़ गई है। मलिक और ने हाल ही में एक इंटरव्यू पर ऐतराज जताया जिसमें रमीज ने दोनों सीनियर क्रिकेटरों को संन्यास लेने की सलाह दी थी। हफीज ने चुप रहना मुनासिब समझा जबकि मलिक ने रमीज और हफीज को टैग करके तंज भरा ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘रमीज भाई मैं सहमत हूं। हम तीनों अपने करियर के आखिरी मोड़ पर हैं तो गरिमा के साथ साथ में संन्यास लेते हैं। मैं फोन करता हूं और 2022 के लिए तय करते हैं।’ जवाब में रमीज ने लिखा, ‘गरिमा के साथ संन्यास, किससे? मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में जो सही लगता है, वह बोलता हूं। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट फिर बुलंदियों पर पहुंचे। उससे मैं कभी संन्यास नहीं लूंगा मलिक साहब।’ हालांकि, दोनों ही क्रिकेटरों ने बात को हल्का करने के लिए इमोजी का इस्तेमाल भी किया, लेकिन बातचीत और उसके मतलब को देखते हुए इसे उनके फैन्स ने कतई हल्के में नहीं लिया होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xfPcbJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support