Thursday, April 9, 2020

कर्फ्यू में कार की सवारी, क्रिकेटर का कटा चालान

नई दिल्ली से जंग की वजह से कहीं लॉकडाउन तो कहीं कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटर को कार से बाजार पहुंचना भारी पड़ गया। पुलिस ने उनका 500 रुपये का चालान काटा। हालांकि, ऋषि कर्फ्यू में ढील के दौरान निकले थे, लेकिन नियम के मुताबिक इस दौरान भी वाहन पास की जरूरत होती है, जो उनके पास नहीं था। रिपोर्ट्स की मानें तो, क्रिकेटर ऋषि धवन का चालान मंडी के गांधी चौक में काटा गया। जब ऋषि जा रहे थे तो पुलिस ने उनसे पूछताछ की, जिसमें पता चला कि उनके पास वाहन की परमिशन नहीं है। दरअसल, जिला प्रशासन ने कर्फ्यू छूट के दौरान भी वाहनों के इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। इस दौरान सिर्फ जरूरी वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उनका 500 रुपये का चालान बनाया। क्रिकेटर ने उसी समय पैसे का भुगतान कर दिया। उल्लेखनीय है कि ऋषि धवन ने कोरोना वायरस से जंग में मदद के तौर पर एक लाख रुपये सीएम आपदा राहत कोष में दिए थे। बता दें कि ऋषि धवन भारत के लिए 3 वनडे और एक टी-20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके नाम वनडे और टी-20 में 1-1 विकेट दर्ज हैं, जबकि क्रमश: 12 और एक रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 79 मैचों में 3702 रन और 308 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 4 शतक और 30 अर्धशतकीय पारी खेली है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vj9Ks1
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support