Thursday, April 9, 2020

विराट से क्यों नहीं लड़ते... टिम पेन ने खोला राज

होबार्टटेस्ट कप्तान टिम पेन ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से किसी भी तरह की लड़ाई से बचने के लिए बिना वजह उन्हें उकसाने से बचती रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह भारतीय कप्तान के बल्ले को शांत रखने की रणनीति थी ना कि आईपीएल अनुबंध को बचाने की योजना जैसा कि पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दावा किया था। क्लार्क के दावे को किया खारिज पेन ने क्लार्क के उन दावों को खारिज किया कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में ऐसा भी दौर था जब वे आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ मोटे अनुबंध हासिल करने के लिए कोहली पर दबाव नहीं बनाते थे। पेन ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने निश्चित रूप से ज्यादा लोगों को विराट के साथ ज्यादा अच्छा व्यवहार करते हुए नहीं देखा था या फिर उन्हें आउट नहीं करने की कोशिश करते हुए नहीं देखा था।’ इसलिए नहीं उकसाते हैं हम उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कौन उनके लिए आसानी से गेंदबाजी कर रहा था, हम निश्चित रूप से उन्हें उकसाकर किसी तरह की लड़ाई नहीं करना चाहते थे, क्योंकि हमें लगता था कि ऐसा करने से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।’ भारत को अक्टूबर 2020 से जनवरी 2021 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसमें उसे चार टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। आईपीएल अधिक महत्व नहीं रखता पेन ने कहा, ‘कौन जानता है कि इस सीरीज में क्या होगा और हमने डाक्यूमेंट्री में देखा कि उन में से कुछ मैचों के दौरान भी काफी तनाव था। मैं भी निश्चित रूप से खुद को नहीं रोक रहा था, लेकिन इस समय आईपीएल मेरे लिए इतना बड़ा नहीं है इसलिए मेरे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमारे खिलाड़ी जब ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलते हैं, वे अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब वे विराट के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे हों या फिर दौड़ रहे हों तो आईपीएल अनुबंध के बारे में नहीं सोच रहे होंगे।’पेन ने कहा कि 2018-19 सीरीज के दौरान यह रणनीतिक फैसला था और इसके पीछे कोई और मकसद नहीं था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vhbz8C
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support