Sunday, April 12, 2020

साइकिल के पहिए से बोलिंग पर बोल्ड, मांगी सलाह

नई दिल्लीकिलर महामारी कोरोना वायरस की वजह से लोग घर में रहने का मजबूर हैं। खिलाड़ी घर के कंपाउंड या घर के अंदर प्रैक्टिस करके अपने कौशल में सुधार कर रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यहां थोड़ा सा मामला अलग है। दरअसल, यहां बल्लेबाज साइकिल के पहिए से बनी बोलिंग मशीन से की गई बोल पर बोल्ड हो गया। इस पर वह इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माकइल अथर्टन से सलाह चाहता है। रोचक बात यह है कि उसका आज जन्मदिन भी है। ट्विटर पर शेयर वीडियो के साथ पूछा गया- साइकिल के पहिए द्वारा किए गए गेंद पर बोल्ड होने वाले इस नौजवान के फुटवर्क के लिए कोई सलाह? आज उसका जन्मदिन भी है। सुरक्षित रहें। इसके साथ ही ट्विटर हैंडल ने दिग्गज इंग्लिश खिलाड़ी को टैग भी किया। इस पर माकइल अथर्टन ने यंग क्रिकेटर को जन्मदिन की बधाई देते हुए जवाब दिया- शायद कोशिश करें और ऑफ स्टंप को थोड़ा और ढंक दें... जन्मदिन की शुभकामनाएं! उल्लेखनीय है कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि साइकिल के पहिए को बोलिंग मशीन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। गेंद पहिए के टायर से होते हुए बल्लेबाज तक पहुंचती है। वह इसका सही अनुमान नहीं लगा पाया और बोल्ड हो गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VkYY4h
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support