Sunday, April 12, 2020

कपिल को नहीं लेकिन सभी को चाहिए पैसा: अख्तर

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने द्वारा खुद की आलोचना किए जाने का जवाब दिया है। अख्तर ने कोविड-19 महामारी के लिए राहत प्रयासों के तहत भारत-पाक सीरीज का प्रस्ताव रखा था। इस पर वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी आलोचना की थी। अख्तर ने जवाब देते हुए कहा कि इस महान खिलाड़ी को पैसे की जरूरत नहीं है, पर हर किसी को इसकी जरूरत है। बुधवार को अख्तर ने भारत और पाकिस्तान के बीच टीवी के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज का प्रस्ताव दिया था, जिससे दोनों देशों में इस महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए फंड जुटाया जा सके। कपिल ने हालांकि अख्तर के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि भारत को धन की जरूरत नहीं है और एक क्रिकेट मैच के लिए जिंदगियों का जोखिम नहीं उठाया जा सकता। अख्तर ने 'आजतक' से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि कपिल भाई उस बात को समझ पाए जो मैं कहने की कोशिश कर रहा था। हर किसी को वित्तीय रूप से नुकसान होगा। यह समय एक दूसरे के साथ मिलकर राजस्व जुटाने का है।' उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया के लोग इस मैच को देखेंगे। कपिल ने कहा कि उन्हें धन नहीं चाहिए और निश्चित रूप से उन्हें इसकी जरूरत नहीं। लेकिन हर किसी को जरूरत है। मुझे लगता है कि इस सुझाव पर जल्द ध्यान दिया जाएगा।' अख्तर ने कहा, 'मैं कपिल भाई का काफी सम्मान करता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं और हमारे सीनियर हैं। वह अपने मेहमानों की काफी खातिर करते हैं। भारत में मेरा काफी अच्छा ध्यान रखा गया था। अगर मुझे पाकिस्तान के बाहर कहीं सबसे ज्यादा प्यार मिला तो वो निश्चित रूप से भारत है। लेकिन मैं व्यापक परिदृश्य में बात कर रहा हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xneB3i
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support