Wednesday, April 22, 2020

लॉकडाउन में बीवी का बर्थडे, कैफ ने पूछा- कहां चलें?

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस के कारण देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। लॉकडाउन में किसी का बर्थडे हो तो भी लोग घर पर मना रहे हैं। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपनी पत्नी के बर्थडे पर उनसे मजाक करने में पीछे नहीं रहे। लॉकडाउन के कारण लोगों के पास जन्मदिन या मैरिज एनिवर्सरी जैसे खास दिन घर पर मनाने के लिए कोई विकल्प नहीं है। इसके बावजूद इन खास मौकों को और भी यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं। पढ़ें, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपनी पत्नी पूजा को ट्विटर पर एक मजाकिया मेसेज लिखकर बर्थडे की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'हैपी बर्थडे, पार्टनर! बताएं कि आज डिनर के लिए कहां ले जाऊं?' उन्होंने साथ ही हंसने वाली इमोजी भी शेयर की। कैफ की पत्नी का रिप्लाई तो इस पोस्ट में कहीं नजर नहीं आया लेकिन उनके फैंस ने काफी विकल्प रख दिए। एक यूजर ने लिखा कि डाइनिंग टेबल तक तो वहीं संदीप नाम के एक यूजर ने लिखा कि पुलिस खड़ी है बाहर, कहीं मत जाइएगा। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी कैफ की पत्नी को विश किया। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं भाभी जी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XXemqK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support