संजीव कुमार, नई दिल्लीमास्टर बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। सचिन 24 अप्रैल,बुधवार को 47 साल के हो जाएंगे। सचिन के करीबी सूत्रों ने बताया कि दुनिया भर में फैले कोविड19 और देश में चल रहे लॉकडाउन के मद्देनजर सचिन ने ऐसा निर्णया लिया है। आमतौर पर काफी ग्रैंड तरीके से मनाया जाता है। इसमें कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल होती हैं। लेकिन इस बार हालात अलग हैं और इसी वजह से सचिन ने सेलिब्रेट नहीं करने का फैसला किया है। खेल से रिटायरमेंट के पहले भी वह जहां भी होते थे उनका जन्मदिन काफी भव्य अंदाज में मनता था। इस बार लॉकडाउन के चलते सचिन इंडोर हैं लेकिन उन्होंने घर में भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। वह चाहते हैं कि हर तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए और ऐसे में जब दुनिया एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है, जन्मदिन मनाने का कोई मतलब नहीं बनता।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3amuF2M






0 comments:
Post a Comment