नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर चाहे मैदान पर हों या फिर मैदान से बाहर, वह अपने फैन्स को गुदगुदाने से नहीं चूकते। लॉकडाउन के दौरान भी पंड्या सोशल मीडिया पर फुल मस्ती कर रहे हैं। पंड्या ने आज अपनी मंगेतर संग चुटकी ली। इसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में पंड्या ने नताशा से पूछा, 'बेबी, मैं क्या हूं तेरा।' पंड्या का यह डायलॉग सुनकर पहले नताशा खिलखिला कर हंसती हैं और फिर बोलती हैं, 'जिगर का टुकड़ा।' यह बोलकर नताशा और भी जोर से हंसती हैं और हार्दिक भी हंसते हुए नताशा के इस स्टाइल की कॉपी करते हैं। लॉकडाउन के इन दिनों में पंड्या लगातार सोशल मीडिया पर अपने भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी के साथ दिखते रहे हैं। उन्होंने लॉकडाउन में अपने बड़े क्रुणाल का बर्थडे भी खास अंदाज में मनाया था। उन्होंने क्रुणाल को फीलिंग वाले अंदाज में बर्थडे केक खिलाया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V4oGLx






0 comments:
Post a Comment