Monday, April 13, 2020

मो. आसिफ पर बैन लगने से सब खुश थे: पीटरसन

नई दिल्ली दुनिया भर में कोविड- 19 वायरस का कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में खेल जगत ने अपने फैन्स के बीच अपनी मौजूदगी और लॉकडाउन में उनका मनोरंजन करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। खिलाड़ी अपने खेल से जुड़े पुराने दिनों की कड़वी-मीठी यादों साझा कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान भी शामिल हैं। केविन पीटरसन लॉकडाउन के इन दिनों में लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। आज उन्होंने पाकिस्तानी फास्ट बोलर का एक वीडियो शेयर कर अपनी राय रखी। इस वीडियो को एक क्रिकेट फैन ने पीटरसन को ट्वीट कर भेजा था, जिस पर इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपनी राय रखी। इस वीडियो में पीटरसन एक टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद आसिफ का सामना कर रहे हैं। वह आसिफ की इस गेंद पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो जाते हैं। पीटरसन ने इस वीडियो का जवाब देते हुए माना है कि वह जब भी इस तेज गेंदबाज का सामना करते थे उन्हें कुछ पता नहीं होता था कि गेंद की हरकत कहां हो रही है। पीटरसन ने इस वीडियो के जवाब में लिखा, 'दुनिया भर के कई बल्लेबाज उन पर (आसिफ) बैन लगने से काफी खुश थे। मैंने जितने भी गेंदबाजों को खेला वह उन सभी में बेस्ट थे। मुझे उनके खिलाफ कोई आइडिया नहीं होता था।' सोशल मीडिया पर उनकी इस साफगोई को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें साल 2011 में मोहम्मद आसिफ स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे। उन पर इंटरनैशनल क्रिकेट खेलने पर 7 साल का बैन लगा था। आसिफ ने एक बार फिर इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी वापसी कर ली है लेकिन उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XuiTjU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support