नई दिल्ली टीम इंडिया में 'स्विंग के किंग' के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर ने लॉकडाउन के कारण मस्जिदों में नहीं जा पाने मुस्लिमों के लिए एक मेसेज शेयर किया है। उन्होंने मंगलवार को टिकटॉक ऐप पर एक वीडियो पोस्ट शेयर की। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पूरे देश में फिलहाल 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में मंदिर-मस्जिदों तक में लोगों के इकट्ठा होने तक पर रोक लगी है। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पढ़ें, इस बीच इरफान पठान ने वीडियो शेयर कर एक संदेश दिया है। इरफान इस वीडियो में कहते हैं, 'ये ना सोचो कि आपको मस्जिदों में जाने से मना किया गया है, बल्कि यह सोचो कि हर घर को मस्जिद में तब्दील करने को कहा गया है। हमारी तरह हमारे घर भी गुनहगार हो चुके हैं। आओ घरों को साफ करते हैं। कुछ देर घर में ही नमाज पढ़ते हैं। कोविड-19 को WHO ने महामारी घोषित किया है और कई देशों में इससे संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना से अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देशभर में 4000 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34i0IiU






0 comments:
Post a Comment