Tuesday, April 7, 2020

यह सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करने का दिन: बुमराह

अहमदाबादविश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ने उन सभी स्वास्थकर्मियों की सराहना की, जो इस समय कोविड-19 के समय लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और कई देशों में लॉकडाउन तक घोषित है। बुमराह ने ट्विटर कर लिखा, ‘यह उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना करने का दिन है, जो हमारे लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं। अब इस समय, पहले से कहीं ज्यादा उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है और हम घरों में रहकर सर्वश्रेष्ठ तरीके से यह करते हैं।’ इस समय पूरा देश कोविड-19 से जूझ रहा है और इसी कारण भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। बुमराह ने इससे पहले एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह घर पर साफ-सफाई करते नजर आ रहे थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3e51zYz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support