नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां आगे आ रही हैं। दिग्गज बल्लेबाज और अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज भी पैसे देने वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। गावसकर ने के खिलाफ 'जंग' के लिए 59 लाख रुपये डोनेट किए जबकि पुजारा ने भी पीएम-केयर्स फंड में अपना योगदान दिया। पुजारा वर्तमान क्रिकेटरों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और केदार जाधव की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुजारा ने हालांकि यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने कितनी धनराशि का योगदान दिया है। पूर्व क्रिकेटरों में सचिन तेंडुलकर ने अहम योगदान दिया है। पढ़ें, अपने जमाने के मशहूर सलामी बल्लेबाज और अब जाने माने कमेंटेटर गावसकर ने भी अपने योगदान के बारे में नहीं बताया लेकिन मुंबई के पूर्व कप्तान अमोल मजूमदार के ट्वीट के बाद उनके बेटे रोहन गावसकर ने भी इसकी पुष्टि की। मजूमदार ने कहा, ‘अभी सुना कि एसएमजी (सुनील मनोहर गावसकर) ने कोविड राहत कोष के लिए 59 लाख रुपये का दान दिया है। इनमें से 35 लाख प्रधानमंत्री केयर्स फंड और 24 लाख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कोष में दिए गए हैं। सराहनीय कार्य सर।’ पुजारा ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, अन्य चिकित्साकर्मियों और पुलिस का आभार व्यक्त किया जो संकट के इस दौर में निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार और मैंने ‘केयर्स फंड’ और गुजरात के मुख्यमंत्री के राहत कोष में अपनी तरफ से थोड़ा योगदान दिया है और आशा है कि आप भी ऐसा करेंगे। प्रत्येक योगदान मायने रखता है तो चलिए हम सभी अपनी तरफ से थोड़ा योगदान करते हैं और मिलकर हम निश्चित तौर पर इससे पार पा लेंगे।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aSCwpL






0 comments:
Post a Comment