Tuesday, April 7, 2020

विव रिचर्ड्स बेस्ट, विराट आगे आ रहे हैं: वॉर्न

ब्रिस्बेनऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा है कि उन्होंने जितने बल्लेबाजों को देखा है, उसमें से विवियन रिचर्ड्स सर्वश्रेष्ठ हैं लेकिन साथ ही उनका मानना है कि इस चर्चा को आगे ले जा रहे हैं। वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘मैंने जितने बल्लेबाजों को देखा है उसमें से विव सर्वश्रेष्ठ हैं। सचिन तेंडुलकर और ब्रायन लारा दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिनके साथ मैं खेला हूं और अब सभी फॉर्मेट में विराट सर्वश्रेष्ठ हैं।' उन्होंने कहा, 'विव से बेहतर कौन है, यह कहना मुश्किल है लेकिन विराट इस चर्चा को आगे ले जा रहे हैं।’ वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेस्ट ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम और विश्व वनडे एकादश चुनी। वॉर्न ने साथ ही कहा कि स्टीव स्मिथ पर दोबारा कप्तानी का बोझ नहीं डालना चाहिए। स्मिथ पर लगा कप्तानी प्रतिबंध हट गया है। देखें, 50 वर्षीय वॉर्न ने कहा, ‘अगर टिम पेन रन बना सकते हैं तो उन्हें कप्तान बने रहा चाहिए। मैं चाहता हूं कि स्मिथ ज्यादा बल्लेबाजी करें,वो भी बिना किसी दबाव के।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UNg7oi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support