Monday, April 6, 2020

लोगों ने फोड़े पटाखे, भज्जी बोले- मूर्खता का इलाज कैसे

नई दिल्लीभारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर ने एक वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर में प्रकाश करें और दीया, मोमबत्ती, टॉर्च जलाकर कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुटता दिखाएं। देशवासियों ने पीएम मोदी की अपील पर पूरी तरह अमल किया और ऐसा करके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वालों की जज्बे को सलाम किया। इस बीच कुछ लोगों ने पटाखे भी फोड़े। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें जयपुर में एक घर की छत पर पटाखे गिरने से आग लग गई। देखें, हरभजन ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बेशक हम लोग कोरोना वायरस का इलाज निकाल लेंगे लेकिन ऐसी मूर्खता का इलाज कहां से ढूंढेंगे।' पीएम मोदी की अपील पर बड़ी संख्या में लोगों ने अमल किया था लेकिन दिल्ली में भी कुछ जगहों पर पटाखे जलाने की खबरें सामने आई थीं। चीन से फैले इस घातक वायरस से अब तक 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 90 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yEOTHV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support