नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए ब्रिटेन में फिलहाल लॉकडाउन घोषित है। इसी बीच स्कॉटलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज घर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। मैथ्यू क्रॉस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया जिसमें वह गोल्फ स्टिक से शॉट खेलते हैं और फुटबॉल की तरह गेंद को एक डिब्बे में पहुंचा देते हैं। पढ़ें, 27 वर्षीय क्रॉस ने इसके अलावा कई वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह गोल्फ स्टिक से शॉट लगाकर घर में अलग-अलग जगह एक बॉक्स रखकर बॉल उसमें गिरा रहे हैं। क्रॉस ने अब तक 52 वनडे और 43 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे इंटरनैशनल में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। कोविड-19 महामारी के चलते फिलहाल क्रिकेट टूर्नमेंट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। इसी के कारण सभी क्रिकेटर घर पर अपना समय बिता रहे हैं। इसके अलावा वे सभी से घरों पर रहने की अपील भी कर रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bNv6UW






0 comments:
Post a Comment