नई दिल्लीकोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट टूर्नमेंट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल विराम लगा हुआ है। प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है। पूरे देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है और इसी के कारण सभी क्रिकेटर घर पर अपना समय बिता रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने सोमवार को एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें बेटी जीवा धोनी साफ-सफाई करती नजर आ रही हैं। पढ़ें, अपनी कप्तानी में भारत को 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी की पत्नी ने जो यह वीडियो क्लिप शेयर किया, उसे अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। हाल में धोनी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डोनेशन को लेकर चर्चा में रहे थे। तब साक्षी ने 1 लाख रुपये डोनेट करने की खबरों को झूठा बताया था। कोरोना वायरस से अब तक देश में 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। खेल जगत की दिग्गज हस्तियां देशवासियों से अपने-अपने घरों पर रहने की अपील भी कर रही हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aNnjGB






0 comments:
Post a Comment