नई दिल्लीकोविड-19 महामारी के चलते क्रिकेट टूर्नमेंट और इससे जुड़ी गतिविधियों पर फिलहाल विराम के चलते मशहूर खेल हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपना ट्रिक शॉट दिखा रहे हैं। मैक्सवेल ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया। इससे पहले स्कॉटलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू क्रॉस ने भी अपने ट्रिक शॉट के कई वीडियो शेयर किए थे जिसमें वह गोल्फ स्टिक से शॉट लगाते और अलग-अलग तरह से बॉल को बॉक्स में 'गोल' की तरह भेज देते। देखें, 31 वर्षीय मैक्सवेल ने हालांकि दूसरे लोगों से मजे लिए जो ट्रिक शॉट वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही लिखा, 'आपको कैसे पता चलेगा कि आप हार गए? जब टिकटॉक पर ही ज्यादा समय बीत जाए।' वीडियो में वह टॉयलेट पेपर पर गोल्फ स्टिक से शॉट लगाते हैं और उसे एडिटिंग से डस्टबिन बॉक्स में डालते हैं। चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के चलते प्रतिष्ठित टी20 लीग आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया गया है। मैक्सवेस आईपीएल में भी खेलते हैं। फिलहाल पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wnx13y






0 comments:
Post a Comment