Thursday, April 16, 2020

कोरोना से जंग: इरफान पठान ने की केरल की तारीफ

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने के खिलाफ जारी जंग में केरल की तारीफ की है। बीते 24 घंटे में राज्य में एक ही कोविड- 19 का नया मामला सामने आया है। ने जब भारत में अपने पैर पसारे थे, तो कोविड- 19 पीड़ितों की संख्या यहां सबसे ज्यादा थी। लेकिन दक्षिण भारतीय यह राज्य अब हालात पर काबू पाता दिख रहा है। पठान ने इसके लिए राज्य की तारीफ की है। केरल में अब तक कुल 387 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 217 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि राज्य में इस घातक वायरस के कारण तीन लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब सिर्फ 167 में ही यह वायरस ऐक्टिव है, जिनका इलाज चल रहा है। इरफान पठान के ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहरहाल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में केरल शानदार काम कर रहा है पिछले 24 घंटों में यहां एक ही पॉजिटिव केस है। वे निश्चितरूप से कुछ सही कर रहे हैं... जैसे उन्होंने देश में सबसे बड़ी संख्या में टेस्ट किए हैं।' बता दें केरल में कोविड- 19 के सर्वाधिक टेस्ट किए गए हैं। केरल देश में सबसे ज्यादा कोविड-19 टेस्ट करने वाला राज्य बन गया है। शुरुआत में केरल वह राज्य था, जहां से देश में सबसे पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 30 जनवरी को केरल के त्रिसूर में देश का पहला कोविड-19 मरीज पाया गया था। उसके बाद से राज्य में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता रहा। लंबे वक्त तक केरल कोविड-19 मरीजों की लिस्ट में टॉप पर बना रहा, लेकिन आज इस लिस्ट में वह खिसकर 10वें स्थान पर आ गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3addIaP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support