Thursday, April 16, 2020

केविन पीटरसन ने लिया गंभीर से 'पंगा' उल्टा पड़ गया दांव!

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज आइसोलेशन पीरियड का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते सारी दुनिया में खेल गतिविधियां भी बंद हैं। और खेलों की दुनिया से जुड़े लोग फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। पीटरसन तो इस दौरान कई खिलाड़ियों से मजेदार चर्चा में नजर आए हैं। गुरुवार को हालांकि पीटरसन को टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ट्रोल कर दिया। खिलाड़ी से राजनेता बने गंभीर ने पीटरसन की फिरकी ले ली। स्टार स्पोर्टस ने #AskStar नाम का एक सेशन शुरू किया था जिसमे फैंस से गंभीर, पीटरसन और डैनी मॉरिसन से सवाल पूछने को कहा गया था। हालांकि ब्रॉडकास्टर के पोस्ट पर पीटरसन ने जवाब दिया- 'क्या हम GG (गौतम गंभीर) को हंसा सकते हैं?' इस पर गंभीर ने जवाब दिया: 'खैर, #legends शायद तुम भूल गए हो!!! तुमने मुझे मुस्कारने की कई वजह दी हैं। इनमें से एक दिसंबर 2008 में चेन्नै में आई थी। मुझे लगता है कि स्कोरकार्ड पर लिखा था- केविन पीटरसन lbw b कोई एक #piechucker युवराज सिंह।' 2008 में चेन्नै टेस्ट में पीटरसन ने एक विवाद में फंस गए थे जब उन्होंने को एक पाइ चकर कहा था। युवराज ने उस मैच में पीटरसन को आउट किया था। क्या होता है पाई चकर क्रिकेट की भाषा में पाइ चकर उस गेंदबाज को कहा जाता है जिसका गेंद की मूवमेंट पर कोई कंट्रोल नहीं होता।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cohAr7
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support