Thursday, April 23, 2020

आर्थिक मुश्किल में है वर्ल्ड कप का पहला विनर

नई दिल्ली वेस्टइंडीज में क्रिकेटरों को इस साल जनवरी से उनकी मैच फीस का भुगतान नहीं किया गया है क्योंकि संचालन संस्था इस समय आर्थिक रूप से काफी मुश्किल में है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों की ‘रिटेनर’ राशि दी जा चुकी है लेकिन मैच फीस का भुगतान नहीं किया गया है। वेस्टइंडीज खिलाड़ी संघ (WIPA) के सचिव वेन लुईस ने से कहा, ‘मासिक वेतन (और भत्ते) दे दिए गए हैं। समस्या यह है कि प्रथम श्रेणी प्रतियोगिताओं में रिटेन खिलाड़ियों को अभी तक आठ दौर की मैच फीस नहीं दी गई है।’ रिपोर्ट के अनुसार पुरुष टीम को जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ सीरीज (तीन वनडे और तीन टी20) और फरवरी-मार्च में श्रीलंका दौरे (तीन वनडे और दो टी20) के लिए मैच फीस नहीं दी गई है। महिला खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में फरवरी-मार्च में टी20 विश्व कप में खेले गए चार मैचों की मैच फीस भी दी जानी है। क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने आश्वस्त किया कि निकट भविष्य में भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज वित्तीय रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है। इन खिलाड़ियों को हम भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VUG4BJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support