Thursday, April 23, 2020

किंग कोहली की तारीफ में ये बोले कागिसो रबाडा

मुंबईदक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज () ने कहा कि भारतीय कप्तान () उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देते हैं और सभी प्रारूपों में उनका निरंतर प्रदर्शन सम्मान के लायक है। रबाडा और कोहली के बीच मैदान पर कई भिड़ंत हो चुकी हैं। तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान का औसत 50 से ऊपर का है। जब उनसे पूछा गया कि वह एक ऐसे क्रिकेटर का नाम बताएं जिसका वह काफी सम्मान करते हैं और जो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए बढ़ावा देता है तो इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘अगर आप वनडे क्रिकेट को देखो तो मैं कहूंगा कि विराट कोहली सबसे ज्यादा निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वह टेस्ट क्रिकेट में भी निरंतरता बनाए रखते हैं।’ रबाडा ने एक चैट शो पर कहा, ‘मुझे बेन स्टोक्स ( ), स्टीव स्मिथ () और केन विलियमसन () का भी प्रदर्शन अच्छा लगता है।’ चौबीस साल के इस खिलाड़ी 43 टेस्ट में 197 विकेट चटकाए हैं जबकि 75 वनडे मैचों में 117 विकेट हासिल किए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yEpRZe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support