Tuesday, April 21, 2020

लारा को कभी आत्मविश्वास से नहीं कर पाया बोलिंग: अफरीदी

नई दिल्ली पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने को परिपूर्ण बल्लेबाज करार देते हुए कहा कि वह वेस्ट इंडीज के इस दिग्गज को कभी आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाए। अफरीदी और लारा टेस्ट क्रिकेट में केवल दो अवसरों पर आमने सामने थे लेकिन पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का उन पर काफी प्रभाव था। उन्होंने विजडन से कहा, 'मैंने उन्हें कुछ अवसरों पर आउट किया लेकिन मैं जब भी उन्हें गेंदबाजी करता था तो मेरे दिमाग में रहता था कि वह अगली गेंद पर चौका जड़ देंगे। उनका मुझ पर प्रभाव था। मैं कभी उन्हें आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी नहीं कर पाया।' अफरीदी ने कहा, 'वह विश्वस्तरीय बल्लेबाज थे, जिन्होंने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन सहित दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों पर दबदबा बनाय था। स्पिनरों के खिलाफ उनका फुटवर्क शानदार था और वह इस तरह के गेंदबाजों के सामने जैसी बल्लेबाजी करते थे, वह देखने लायक था। वह विशिष्ट बल्लेबाज थे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ap3Lr6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support