नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी-20 विश्व कप-2020 के संभावित स्थगन की अफवाहों को गलत बता रही है, लेकिन साथ ही उसका कहना है कि वह सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। एक स्पोर्ट्स न्यूज वेबसाइट ने के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है, ‘हम आईसीसी टूर्नमेंट्स की उसी तरह से प्लानिंग कर रहे हैं जिस तरह से वे होने हैं, लेकिन हालिया दौर में जल्दी से बदलते माहौल को देखकर हम आकस्मिक रणनीति पर भी ध्यान दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें स्थितियों के हिसाब से हमारे पास मौजूदा सभी विकल्पों पर विचार करना शामिल है।’ टी-20 विश्व कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में 15 अक्टूबर से 15 सितंबर के बीच होना है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों पर पाबंदिया एक और साल के लिए जारी रह सकती हैं। आईसीसी प्रवक्ता ने कहा, ‘हम विशेषज्ञों और अधिकारियों से सलाह ले रहे हैं जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सरकार भी शामिल है। इसके बाद हम सही समय पर फैसला लेंगे।’ उल्लेखनह है कि कोरोना वायरस की वजह से ओलिंपिक तक स्थगित हो चुका है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RJnJ9e






0 comments:
Post a Comment