मुंबईभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अब मुंबई पुलिस कल्याण के लिए आगे आए हैं और उन्होंने अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ डोनेशन भी दी है। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कोरोना वायरस महामारी के बीच पुलिस कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। सिंह ने अपने अधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए पांच-पांच लाख रुपये योगदान करने के लिए शुक्रिया। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुंबई पुलिस की मदद करेगा।’ इससे पहले कोहली और अनुष्का ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए प्रधानमंत्री ‘केयर्स’ फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया था, लेकिन इस राशि का खुलासा नहीं किया था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fyzgmo






0 comments:
Post a Comment