Saturday, May 9, 2020

लॉकडाउन में विराट को याद आया हनीमून, शेयर की तस्वीर

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण सभी तरह की खेल गतिविधियां रुकी पड़ी हैं और ऐसे में खेल जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घरों पर समय बिता रही हैं। क्रिकेटर इस बीच फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं। टीम इंडिया के कैप्टन ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके साथ पत्नी नजर आ रही हैं। विराट ने हालांकि यह नहीं बताया है कि तस्वीर कहां की है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह फोटो रोम की है जहां विराट और अनुष्का हनीमून के लिए गए थे। पढ़ें, 31 वर्षीय भारतीय कप्तान ने लिखा, 'थ्रोबैक, उन नरम हवाओं के लिए, पेड़ों की सरसराहट, उस सर्दी की बर्फ का स्पर्श.. उन सभी चीजों के लिए जिनके हम आभारी हैं। जैसे हम हमेशा से ही रहे।' साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का की हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। विराट और अनुष्का ने बेहद करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में इटली में शादी की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xOsRlZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support