Saturday, May 9, 2020

कैफ बोले, कोच ग्रेग चैपल में थी काफी ईगो

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने सौरभ गांगुली को बेस्ट कप्तान करार दिया है। कैफ ने शनिवार को हेलो ऐप पर लाइव वीडियो सेशन के दौरान काफी बातें शेयर कीं। कैफ ने साथ ही बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर वह अपने परिवार संग घर पर ही समय बिता रहे हैं। करियर में 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेलने वाले 39 वर्षीय कैफ से जब पूछा गया कि गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और महेंद्र सिंह धोनी में कौन बेस्ट कप्तान है, तो उन्होंने गांगुली का नाम लिया। देखें, 'चैपल में थी काफी ईगो'बेस्ट कोच के तौर पर उन्होंने ग्रेग चैपल के बजाय जॉन राइट का नाम लिया। उन्होंने आगे कहा, 'ग्रेग चैपल में बल्लेबाजी प्रतिभा को निखारने की काबिलियत थी और सुरेश रैना जैसे नए क्रिकेटर उन्हें पसंद करते थे लेकिन उनमें ईगो बहुत थी।' कैफ ने साथ ही जहीर खान को भारत का बेहतरीन तेज गेंदबाज बताया। उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह में से कुंबले को बेस्ट बोलर कहा। छोटे शहर से था, लेकिन कभी किसी की नकल नहीं कीप्रयागराज में जन्में कैफ ने साथ ही कहा वह छोटे शहर से थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने किसी को कॉपी नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मेरा भी एक सपना था कि मैं भारतीय टीम से खेलूं। यूपी से क्रिकेट में ज्यादा लोगों को मौका नहीं मिलता था, मेरे पिता ने भी क्रिकेट खेला और मैंने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया। मैंने खेल को जुनून के तौर पर लिया,आप भी अपने जुनून को लेकर चलेंगे तो जरूर सफल होंगे।' फील्डिंग के लिए मिला काफी सम्मान39 वर्षीय कैफ ने कहा कि उन्हें फील्डिंग के लिए काफी सम्मान मिला जिसमें दिग्गज सचिन तेंडुलकर और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी शामिल थे। उनकी बातों ने ही उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कैफ के नाम 13 टेस्ट में कुल 624 रन और 125 वनडे की 110 पारियों में कुल 2753 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे करियर में 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाए। उन्होंने आगे कहा कि अजय जडेजा, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन फील्डिंग के मामले में कमाल रहे। उन्होंने कहा कि रोबिन सिंह भी अच्छे फील्डर और फिनिशर थे। उन्होंने कहा कि विराट कोहली भी बेहतरीन फील्डर हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि हार्दिक पंड्या काफी कमाल कर सकते हैं, बस उन्हें ऑलराउंडर के तौर पर फिटनेस पर ध्यान देना होगा। वहीं, पेसर जसप्रीत बुमराह को भी उन्होंने शानदार क्रिकेटर बताया। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने कैफ को 'बस ड्राइवर' कहा था, इस पर उन्होंने कहा, 'मैं काफी बोलता हूं इससे उनका ध्यान भटकता था। इसलिए मैंने कहा था कि एक बस ड्राइवर की पारी बुरी नहीं थी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yzkOtI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support