Friday, May 8, 2020

फ्लैशबैक में खोए सचिन, याद आया 19 की उम्र का दौर

नई दिल्ली कोविड- 19 (Covid-19) वायरस के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन (Lockdown) जारी है और ऐसे में सभी तरह की आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगी है। इन दिनों सभी लोग अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। दुनिया के महान बल्लेबाज () ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ पुरानी यादों की तस्वीरें साझा कीं। सचिन ने इसे फ्लैशबैक फ्राइडे लिखकर हैशटैग भी किया। मास्टर ब्लास्टर ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह काउंटी क्रिकेट का लुत्फ ले रहे हैं, जबकि एक अन्य में वह अपना पासपोर्ट दिखा रहे हैं। सचिन ने इन दो तस्वीरों को याद करते हुए लिखा, 'ये मेरे काउंटी क्रिकेट दिनों की याद दिलाता है! 19 साल के क्रिकेटर के रूप में मैं यॉर्कशायर क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहा था। यह मेरे लिए खास लम्हा था, जिसने मुझे सही दिशा दी और इंग्लिश परिस्थितियों को समझने का मौका भी दिया। प्यारी यादें।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LdGpuq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support