कोलकाताबॉलिवुड अभिनेता की कैरेबियाई प्रीमियर लीग () में खेलने वाली टीम (TKR) ने शुक्रवार को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में परेशानी में घिरे जरूरतमंदों को 1000 खाने के पैकेट वितरित किए। टीकेआर ने अपने स्थानीय स्टार खिलाड़ी कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, डेरेन ब्रावो, लेंडिल सिमन्स और सुनील नारायण को इस मुहिम में शामिल किया, जो टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर व्यक्तिगत रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में इन हैंपर्स का वितरण किया। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के सह मालिक शाहरुख ने ट्वीट किया, 'त्रिनबागो नाइटराइडर्स (TKR) ने एचएडीसीओ लिमिटेड के साथ मिलकर 1000 फूड हैम्पर जरूरतमंदों को बांटने का फैसला किया है, जो त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लॉकडाउन के कारण समस्या में घिरे हैं। तुम पर गर्व है मेरे लड़को।' टीकेआर के निदेशक वेंकी मैसूर ने बयान में कहा, 'हम सभी जानते हैं कि इस स्वास्थ्य संकट ने कितनी मुश्किल पैदा की है। पूरा टीकेआर परिवार त्रिनिदाद एवं टोबैगो में लोगों के दर्द को कम करने में थोड़ी सी भूमिका निभाकर योगदान करना चाहता है।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zmZJCu






0 comments:
Post a Comment