Friday, May 22, 2020

उथप्पा भी बोले, विदेशी टी20 लीग में खेलने दे BCCI

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर ने सुरेश रैना का समर्थन किया है कि बीसीसीआई को गैर-अनुबंधित खिलाड़ियों को विदेशी टी-20 लीग में खेलने की अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () से इसे लेकर आग्रह किया है। बीबीसी के पॉडकास्ट 'द दूसरा' के दौरान, उथप्पा ने कहा कि दुख होता है जब बोर्ड उन्हें विदेशी टूर्नमेंट में हिस्सा लेने से रोक देता है। उन्होंने कहा, 'कृपया हमें खेलने दें। कभी-कभी, आप इतने लंबे समय तक एक निश्चित स्तर पर खेलते हैं और फिर जब आपको वापसी के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलना होता है, तो इसका आदी होने में थोड़ा समय लगता है।' पढ़ें, उन्होंने कहा, 'दुख होता है जब हमें दुनिया में अन्य लीग में जाने और खेलने की अनुमति नहीं होती है।' उन्होंने आगे कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना मानसिक रूप से निराशाजनक हो सकता है और किसी को खुद को इस स्तर पर फिर से खेलने के लिए प्रेरित करने के तरीके खोजने की जरूरत है। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल में इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान इरफान पठान से कहा था कि उन्हें, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ियों को, जो बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं, कम से कम विदेशों में टी20 लीग खेलने की अनुमति दी जानी चाहिए। 34 वर्षीय उथप्पा आईपीएल के 13वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करने में व्यस्त होते लेकिन बीसीसीआई ने कोरोना वायरस महामारी के कारण इस प्रतिष्ठित लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yqhQYd
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support