लंदनइंग्लैंड के तेज गेंदबाज कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर घोषित लॉकडाउन के बाद पहली बार नेट पर अभ्यास करने गुरुवार को उतरे। वोक्स ने कहा कि प्रैक्टिस के बाद एक पेसर को होने वाले चिर-परिचित दर्द का अहसास होने से वह खुश हैं। वॉरविकशर के वोक्स ने गुरुवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर एक घंटे तक अकेले अभ्यास किया। 31 वर्षीय वोक्स ने शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा, ‘यह वही है जो हम यही जानते हैं, जो हम यही करते हैं। निश्चित तौर पर यह काम है, इसलिए अभ्यास करके अच्छा लगा।’ इंग्लैंड क्रिकेट ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वोक्स का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया। इंग्लैंड ने व्यक्तिगत अभ्यास सत्र के लिए 18 गेंदबाजों का चयन किया है जो सात मैदानों पर अभ्यास करेंगे। उनके साथ केवल एक फिजियो होगा। बल्लेबाज और विकेटकीपर एक जून से अभ्यास पर लौटेंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zlqmIx






0 comments:
Post a Comment