Sunday, May 10, 2020

टूर्नमेंट से कहीं ज्यादा अहम बन गया महिला टी20 WC: पैरी

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर को लगता है कि इस साल का टी20 वर्ल्ड कप महिलाओं के खेलों में अभूतपूर्व टूर्नमेंट रहा क्योंकि इसने दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित किया और लोकप्रियता में सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए। पैरी हैमस्ट्रिंग सर्जरी के कारण टूर्नमेंट के अंतिम मुकाबले नहीं खेल पाई थीं, लेकिन उन्हें कोई पछतावा नहीं है क्योंकि यह टूर्नमेंट उनके या उनकी टीम के लिए नहीं बल्कि पूरे महिला क्रिकेट के लिए अहम था। भारत के खिलाफ फाइनल महिला क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच रहा था। महिला क्रिकेटरों के लिए यह माहौल पूरी तरह से अलग था क्योंकि वे खाली स्टेडियम में खेलने की आदी थीं। पैरी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से यह मेरे लिए खराब टाइमिंग थी और मैं पूरा टूर्नमेंट खेलना पसंद करती, इसमें कोई शक नहीं है। साथ ही कहूं तो यह टूर्नमेंट सिर्फ मेरे बारे में नहीं रहा।’ पढ़ें, पैरी ने कहा, ‘कभी कभार मैं टूर्नमेंट के बारे में सोचती हूं और विशेषकर फाइनल के बारे में तो मैं यह नहीं सोचती कि यह हमारी टीम को लेकर था। यह महिला क्रिकेट के बारे में था, जिसने लाजवाब माहौल पैदा किया था। उम्मीद करती हूं कि इसका प्रभाव बढ़ता रहेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cfG85X
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support