Sunday, May 10, 2020

..जब रैना की सफेद दाढ़ी का धोनी ने उड़ाया मजाक

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो इस समय काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी दाढ़ी काफी सफेद नजर आ रही है। अब उन्हीं की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स ने उनका एक पुराना वीडियो क्लिप पोस्ट किया है जिसमें वह टीम साथी सुरेश रैना की सफेद दाढ़ी को लेकर हंसते नजर आ रहे हैं। आईपीएल की चेन्नै फ्रैंचाइजी ने टि्वटर पर यह वीडियो क्लिप पोस्ट किया है, जिसमें धोनी और सुरेश रैना के अलावा टीम के सपॉर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य भी नजर आ रहे हैं। धोनी वीडियो में रैना की सफेद दाढ़ी को लेकर मजाक करते हैं। यह वीडियो इसी साल मार्च है जब चेन्नै सुपर किंग्स ने अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू किया था। पढ़ें, वीडियो में सुरेश रैना पहले अकेले होटल में लगी तस्वीरों को देख रहे होते हैं और धोनी के आते ही उनसे गले लगते हैं, गर्दन पर किस करते हैं। फिर धोनी थोड़ी देर बाद रैना से कहते हैं, 'दाढ़ी सफेद हो गई है।' इसके बाद धोनी समेत वहां मौजूद सपॉर्ट स्टाफ के सदस्य भी हंसने लगते हैं। इस वीडियो क्लिप के साथ सीएसके ने कैप्शन लिखा, 'आसमान की तरह (Like the sky), इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को टैग किया गया है। सीएसके के इस ट्रेनिंग कैंप में खिलाड़ियों ने 10-15 दिन ट्रेनिंग भी की थी, लेकिन फिर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कैंप को रद्द करना पड़ा और खिलाड़ियों को घर वापस भेज दिया गया। फिलहाल आईपीएल के आयोजन को लेकर स्थिति साफ नहीं है और बीसीसीआई ने फ्रैंचाइजियों से सलाह-मशविरे के बाद इस प्रतिष्ठित टी20 लीग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WNZUiC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support