Sunday, May 3, 2020

तैयारी के लिए समय नहीं होने पर स्थगित कर देना चाहिए टी20 विश्व कप: जेसन रॉय

लंदन फिर से बच्चे की तरह महसूस कर रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज (Jason Roy) क्रिकेट के मैदान पर लौटने को बेताब हैं लेकिन उन्होंने कहा कि तैयारी का समय नहीं होने पर अक्टूबर नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2020) स्थगित कर देना चाहिए । कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) के कारण दुनिया भर में क्रिकेट समेत सभी खेल ठप हैं और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20I World Cup in doubt) को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। रॉय ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘यदि खिलाड़ी तैयारी नहीं कर पाते हैं और हम ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाते हैं तो इसे स्थगित करना ही ठीक होगा।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन विश्व कप होता है तो हमारा काम क्रिकेट खेलना है । अगर कहा जाता है कि तैयारी के लिये तीन ही हफ्ते हैं तो घर पर तैयारी करके भी हम खेलेंगे।’ इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भी एक जुलाई तक क्रिकेट पर रोक लगा दी है । रॉय खेलने के लिये बेकरार हैं लेकिन कहा कि सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, ‘मुझे ईसीबी पर पूरा भरोसा है । वे सभी पहलुओं पर विचार करेंगे और हमें उनकी बात पर भरोसा करना चाहिए। मैं इयोन मोर्गन से बात करूंगा और देखूंगा कि वह क्या सोचते हैं।’ उन्होंने कहा कि दर्शकों के बिना खेलने में भी उन्हें ऐतराज नहीं है । उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं । दोबारा मैदान पर लौटने का अहसास अद्भुत होगा । मैं फिर एक बच्चे की तरह महसूस कर रहा हूं ।’
  1. कब होना है टी20 इंटरनैशनल वर्ल्ड कप?साल 2020 का अक्टूबर 18 से शुरू होन है।
  2. इस बार कहां खेला जाना है टी20 वर्ल्ड कप?इस बार टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना तय हुआ है।
  3. कोरोना वायरस के चलते इस टूर्नमेंट पर क्या असर पड़ सकता है?कोरोना वायरस का असर अगर खत्म न हुआ तो इस टूर्नमेंट को टालने पर विचार किया जा सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35urW6H
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support