Friday, May 15, 2020

ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट की सीरीज मुमकिन नहीं: सौरभ गांगुली

नई दिल्ली (BCCI) अध्यक्ष () ने कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा चार मैचों की जगह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के प्रस्ताव को मानना इस साल संभव नहीं हो सकेगा। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) केविन रॉबटर्स ने पहले भारत के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की बात कही थी, लेकिन गांगुली ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण 14 दिन क्वॉरंटीन में रहने की बात का हवाला देते हुए इसे मुश्किल बताया है। मिड-डे ने गांगुली के हवाले से लिखा है, 'मुझे नहीं लगता कि भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलना मुमकिन होगा। सीमित ओवरों की सीरीज भी है और इसके अलावा हमें 14 दिन क्वॉरंटीन की गाइडलाइंस को भी मानना होगा।' रॉबटर्स ने बीसीसीआई के साथ अपने संबंधो को मजबूत बताते हुए कहा था कि पांच मैचों की सीरीज निश्चित तो नहीं है लेकिन इसकी संभावना जरूर है। रॉबर्टस ने पिछले महीने संवाददाताओं से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहा था, 'आने वाले सीजन में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर निश्चित्ता नहीं है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के संबंध काफी मजबूत हैं।' उन्होंने कहा, 'हमने भविष्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बारे में चर्चा की है। यह ऐसी चीज है, जिसे लेकर हम सभी प्रतिबद्ध हैं, सवाल यह है कि क्या हम इसे 2023 की टूर साइकिल में ला सकते हैं या नहीं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WxlF7h
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support