Friday, May 15, 2020

लॉकडाउन: रविंद्र जडेजा ने तलवार स्टाइल में फिर घुमाया बल्ला

नई दिल्ली दुनिया भर में फैले घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के चलते पूरी दुनिया में करीब दो महीने से ()की स्थिति बनी हुई है। इन दिनों सभी तरह की आउटडोर ऐक्टिविटीज पर रोक लगी हुई है। इन सबके बीच क्रिकेट भी थम चुका है लेकिन इस बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के साथ जडेजा ने अपने फैन्स से एक सवाल भी किया। अपने घर में बंद रविंद्र जडेजा ने यहां टीम इंडिया की फुल नीली जर्सी पहनी हुई है। इस दौरान हाथ में बल्ला पकड़े हुए जड्डू फुल बैटिंग मूड में भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने हेल्मेट, बैटिंग ग्लब्स और पैड भी पहने हुए हैं। एक गेंद पर वह ड्राइव भी करते हैं। इसके बाद जडेजा ने अपने ट्रेड मार्क स्टाइल में तलवार की तरह में बल्ला भी घुमाया। इस वीडियो के अंत में इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज ने कहा, 'कोविड- 19 के खिलाफ लड़ाई में मैं अपने घर में ही हूं। क्या आप हैं?' 13 सेकंड के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जडेजा ने लिखा, 'कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। हम सभी को जिंदगियां बचाने के लिए घर में रहकर अपने हिस्से का रोल अदा करना होगा।' इसके साथ रविंद्र जडेजा ने तिरंगे और विनती करने वाला एक-एक इमोजी भी शेयर किया और उन्होंने 'स्टेसेफ' और 'राजपूत बॉय' इन दो शब्दों को हैशटैग के रूप में भी इस्तेमाल किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bE31yF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support