नई दिल्लीपूर्व प्रधानमंत्री को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को AIIMS में भर्ती कराया गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेटर ने भी 87 वर्षीय डॉ. सिंह के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना। जल्दी से ठीक हो जाएं सर।' 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. सिंह की दो बार बाइपास सर्जरी हो चुकी है। इसके अलावा साल 2003 में एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी है। एम्स के कार्डियोलॉजी के प्रफेसर डॉ. नीतीश नाइक के देखरेख में उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूर्व पीएम की स्थिति स्थिर है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WJlh4l






0 comments:
Post a Comment