नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने लॉकडाउन के बीच अपने फैंस से जुड़ने के लिए ट्विटर पर एक सवाल-जवाब सेशन में हिस्सा लिया। इस बीच कुछ फैंस ने उनसे मजेदार सवाल भी किए। कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर देश भर में लॉकडाउन घोषित है और राहुल समेत अन्य क्रिकेटर अपने-अपने घर पर समय बिता रहे हैं। बेंगलुरु के 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस दौरान अपनी 'हेल्दी डाइट' और 'फैशन इंस्पिरेशन' पर भी जवाब दिया। राहुल फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं और उनकी कुछ तस्वीरों से इसका पता भी चलता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में लिखा, '3 साल पहले मैंने एक डीएनए टेस्ट किया और पाया कि ज्यादातर चीजें जो मैं खा रहा था, उसके प्रति संवेदनशील था। मैं जो नहीं खा रहा था, वो मेरे शरीर की आवश्यकता थी। हर इंसान अलग होता है और डाइट को किसी के शरीर के अनुरूप बनाना पड़ता है। वर्तमान में मैं खाने में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट रखता हूं, चीनी से बचता हूं। कोई डेयरी प्रॉडक्ट नहीं लेता।' एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह फैशन को लेकर कहां से प्रेरणा लेते हैं, इस पर उन्होंने लिखा, 'कई जगहों और अलग-अलग लोगों से। हम बहुत यात्रा करते हैं और ऐसे में फैशन को लेकर भी काफी कुछ देखते हैं।' राहुल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए विकेटकीपिंग करते हैं। हालांकि यह प्रतिष्ठित टी20 लीग फिलहाल कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए निलंबित है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AlSNq5






0 comments:
Post a Comment