Thursday, May 14, 2020

भज्जी-युवी बोले- कोचिंग में चैपल खेल रहे थे खेल

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कोच () ने एक बार फिर भारतीय टीम में अपने विवादित कोचिंग काल की यादें ताजा कर दी हैं। ग्रेग चैपल ने हाल ही में प्लेराइट फाउंडेशन के साथ ऑनलाइन चैट पर बात करते हुए (MS Dhoni) को मैच फिनिशर बनाने में अपने रोल पर चर्चा की थी। इसके बाद () और युवराज सिंह () ने कोच के उन विवादित दिनों को फिर से याद किया है। ग्रेग चैपल की इस बातचीत की खबर मीडिया में छपी तो हरभजन सिंह ने इसका लिंक रीट्वीट करते हुए इस पर कॉमेंट किया। अपने ट्वीट में भज्जी ने लिखा, 'उन्होंने धोनी को ग्राउंड शॉट खेलने के लिए इसलिए कहा क्योंकि कोच खुद सभी (खिलाड़ियों) को मैदान के बाहर मार रहे थे। वह एक अलग ही खेल खेल रहे थे।' इसके साथ हरभजन सिंह ने एक आंख मारने वाला इमोजी भी शेयर किया और इस ट्वीट के साथ गुस्से से लाल 3 इमोजी बनाकर हैश टैग इस्तेमाल किया 'वर्स्ट डेज ऑफ इंडियन क्रिकेट अंडर ग्रेग' यानी ग्रेग चैपल के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट के दुर्दशा वाले दिन। हरभजन सिंह के इस ट्वीट पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और भज्जी के गहरे दोस्त युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी कॉमेंट करने में देर नहीं लगाई। ग्रेग चैपल की उस सीख को याद करते हुए युवी ने इस ट्वीट में अपना ट्वीट में लिखा, 'एमएसडी (धोनी) और युवी अंतिम 10 ओवरों में कोई छक्का नहीं सिर्फ ग्राउंड शॉट्स खेलो।' युवराज इसके साथ हंसता हुए लाफ्टर इमोजी भी इस्तेमाल किया है। इससे पहले पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने हाल की इस ऑनलाइन चैट में बताया था कैसे उन्होंने धोनी को ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते देख एक बार चैलेंज दिया, जिसने उन्हें दुनिया का बेस्ट फिनिशरॉ बनने में भूमिका अदा की। लेकिन ग्रेग चैपल का यह दौर विवादों भरा भी खूब रहा था। उनके कार्यकाल में ही तत्कालीन कप्तान (Saurav Ganguly) को न सिर्फ अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी बल्कि करीब डेढ़ साल तक वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर सके। कई अन्य खिलाड़ियों ने भी तब चैपल की आलोचना की थी। भारतीय क्रिकेट में कोच चैपल के कार्यकाल को सबसे बुरे दौर में गिना जाता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cxOdDh
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support