Thursday, May 14, 2020

रोहित बोले, कोरोना में धरती मां का पॉजिटिव मेसेज

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और इससे बचाव के तौर पर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है लेकिन भारतीय स्टार क्रिकेटर () ने इसमें सकारात्मक पक्ष भी ढूंढा है। कोविड-19 को WHO ने महामारी घोषित किया है और इसका असर खेल जगत पर भी पड़ा है। दुनियाभर में क्रिकेट समेत कई खेलों के टूर्नमेंट और सीरीज स्थगित कर दिए गए हैं। सीमित ओवरों में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित ने सोशल मीडिया पर एक मेसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा,'यह वायरस हमारे जीवन में एक तूफान की तरह आया है और सब कुछ बाधित है। अगर हम चीजों को सकारात्मक तरीके से देखना चाहते हैं, तो धरती माता ठीक करने का रास्ता ढूंढ रही है। इस तरह समय आपको समझा रहा है कि हमें प्राकृतिक संसाधनों को बचाना चाहिए।' पढ़ें, 33 वर्षीय रोहित ने अपने इस मेसेज में कई कार्टून भी शेयर किए जिसमें मछली, गेंडा, पेड़, शेर, बत्तख और पानी वाली इमोजी हैं। वनडे में रेकॉर्ड 3 दोहरे शतक जड़ने वाले रोहित ने टी20 इंटरनैशनल में भी सबसे ज्यादा 4 शतक लगाए हैं। हाल में उन्होंने बताया था कि वह खुद के लिए छोटे लक्ष्य बनाते हैं, जिससे किसी खिलाड़ी पर तनाव और दबाव नहीं बढ़ता।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35XhTap
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support