नई दिल्ली कश्मीर को लेकर अक्सर विवादित बयान देने वाले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर () ने एक बार फिर कश्मीर राग () छेड़ दिया है। पूरी दुनिया की तरह जब पाकिस्तान में भी घातक कोविड- 19 (Covid- 19) वायरस ने हाहाकार मचाया हुआ है। ऐसे वक्त में अफरीदी ने शायद अपने देश के लोगों का ध्यान इससे हटाने के इरादे से यह करतूत की है। पाकिस्तान में कोविड- 19 वायरस के मामले 39 हजार की संख्या पार कर गए हैं। इस घातक वायरस से यहां करीब 900 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। अफरीदी ने टि्वटर के जरिए कश्मीर पर कॉमेंट किया। उनके इस विवादित कॉमेंट पर भारतीय फैन्स ने उन्हें आईना दिखाने में देर नहीं लगाई। अफरीदी ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'कश्मीरियों की पीड़ा समझने के लिए किसी धार्मिक विश्वास की जरूरत नहीं है। अगर सही जगह पर सही दिल हो तो इसे समझा जा सकता है।' इस पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी ने इस ट्वीट के साथ सेव कश्मीर हैशटैग का भी यूज किया। इस बीच भारतीय फैन्स ने भी तुरंत इस इशू पर अफरीदी को आईना दिखाने की कोशिश की है। एक यूजर ने लिखा, 'जी हां बिल्कुल, हर किसी को कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को समझना चाहिए, जो मूल कश्मीरी हैं, उग्रवादियों ने उनका नरसंहार कर उन्हें अपनी मिट्टी से ही बाहर कर दिया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कश्मीर 1947 से ही भारत का हिस्सा बन चुका है। आपको जो करना है वह करें। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पाकिस्तान संभाला नहीं जाता, बलूचिस्तान, गिलगित ,कश्मीर चाहिए। सपने देख। सब हाथ से जाएगा। संभल जाओ।' इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पूर्व क्रिकेटर को आईना दिखाया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bEnm70






0 comments:
Post a Comment