नई दिल्ली किलर कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप एक ओर जहां पांव पसारे जा रहा है तो दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो महामारी के खिलाफ जंग में मसीहा बनकर उभरे हैं। 22 वर्षीय युवा क्रिकेटर (Sarfaraz Khan) को ही ले लिया जाए। रमजान के पाक महीने में उपवास के बावजूद यह युवा क्रिकेटर अपने पिता नौशाद और भाई मूशीर खान के साथ मिलकर लोगों की मदद करने का नेक काम कर रहा है। यही नहीं, इसी वर्ष जनवरी में यूपी के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी जड़कर वाहवाही लूटने वाले सरफराज और उनकी फैमिली ने इस बार ईद अलग ही अंदाज में मनाने का संकल्प लिया है। 'नवभारतटाइम्स ऑनलाइन' से बातचीत में आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम आरसीबी (RCB) में धमाल मचा चुके सरफराज ने बताया कि उनकी फैमिली इस बार ईद पर खरीददारी में पैसे खर्च नहीं करेगी। मुंबई रणजी टीम के इस प्रमुख खिलाड़ी ने कहा, 'कोरोना वायरस से लोग मुश्किल में हैं। हमने पिछले कई दिनों से लोगों की मदद की है और आगे भी करेंगे। हमारी फैमिली ने फैसला किया है कि इस बार हम ईद पर खरीददारी के पेसों से लोगों की मदद करेंगे।' सरफराज ने की अपील- आप भी आगे आएं परेशान लोगों की मदद के लिए सरफराज और उनके पिता ने लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा, 'हमसे जितना बन पड़ रहा है हम कर रहे हैं। कुछ लोग हैं, जिनका हमारे पास कॉल आया था कि आप से सीखकर हम लोगों ने भी मदद का अभियान शुरू किया है। यह अच्छी बात है। मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे भी आगे आएं और इस नेक काम में मदद करें।' बता दें कि सरफराज खान इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार बॉलिवुड स्टार प्रिटी जिंटा की मालिकाना हक वाली किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम का हिस्सा हैं। ऐसे कर रहे मदददरअसल, सरफराज लॉकडाउन के कारण अपने पैतृक गांव (आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील में बासूपार गांव) में फंसे हुए हैं। यहां सरफराज और उनके पिता ने कोविड-19 की वजह से परेशान बड़ी संख्या में लोगों को पैदल जाते देखा तो वे मदद के लिए आगे आए। वह और उनकी फैमिली अब तक हजार से अधिक खाने के पैकेट बांट चुके हैं। सरफराज के पिता नौशाद बताते हैं, ‘हमने अब तक खाने के लगभग 1000 पैकेट बांटे है। हर पैकेट में एक सेब, एक केला, केक, बिस्कुट और पानी की बोतल है।' विराट की तारीफ के बाद पहली बार तब आए थे नजर मेंसरफराज एक वक्त आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे और कप्तान विराट कोहली का उन्हें खास सपॉर्ट था। सरफराज खान ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए बेहद तेजतर्रार पारी खेली थी। उस मैच में उन्होंने 10 गेंदों पर 35 रन बनाकर खूब वाहवाही लूटी थी। सरफराज की इस पारी की विराट ने भी खूब तारीफ की थी। यह पहला मौका था, जब सरफराज लोगों की नजर में आए थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cBk7yA






0 comments:
Post a Comment