नई दिल्ली इन दिनों कोविड- 19 (Covid- 19) के चलते डेविड वॉर्नर () भले खेल की दुनिया से दूर हों, लेकिन वह अपने फैन्स को एंटरटेन करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वॉर्नर अब लॉकडाउन (Lockdown) के चलते मैदान पर भले चौके-छक्के न जड़ रहे हों लेकिन टिकटॉक पर वह खूब धूम मचा रहे हैं। वॉर्नर ने अब भारतीय सिनेमा की सुपरडुपर हिट फिल्म बाहुबली के वॉरियर के रूप में एंट्री की है। टिकटॉक पर उनके फैन्स उनका यह रूप देखकर बेहद उत्साहित दिख रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वॉर्नर अक्सर अपनी बेटी के साथ ही दिखाई देते हैं और इस बार भी ऐसा है। वॉर्नर ने यहां एक लड़ाकू यौद्धा की वर्दी पहनी हुई है, जो मोटी जंजीरों से बंधा हुआ है। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय भाषा में तीन शब्दों का एक डायलॉग डिलिवर किया है। इसमें वह अमेरेंद्र बाहुबली... बोलते हैं। इसके बाद उनकी बेटी भी उनका जयघोष करती दिख रही है। इस वीडियो को जबरदस्त ढंग से एडिट किया गया है, जिसमें वॉर्नर की बेटी की एक झलक को 5 चलचित्रों में दिखाकर भीड़ का लुक देने की कोशिश की गई है। करीब तीन घंटे में ही डेविड वॉर्नर के इस वीडियो को करीब 7 लाख लोग पसंद कर चुके हैं। इस वीडियो के कैप्शन में वॉर्नर ने लिखा, 'वॉट्स द मूवी एवरीवन?' वॉर्नर इन दिनों इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब ऐक्टिव हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3fRZT5H






0 comments:
Post a Comment