Friday, May 1, 2020

युवराज सिंह क्यों अनुष्का को कहते हैं 'रॉजी'?

नई दिल्लीभारत के दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार युवराज सिंह () ने टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की पत्नी ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके बर्थडे पर विश किया। फैंस और टीम साथियों के बीच 'युवी' से मशहूर इस पूर्व क्रिकेटर ने अनुष्का को एक बार फिर 'रॉजी' कहा। वह अकसर इस नाम से उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करते रहे हैं। 2011 वनडे वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज ने ट्विटर पर लिखा, 'हैपी बर्थडे रॉजी भाभी। आपकी सफलता, खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और जो भी आप चाहो, उस सब के लिए बहुत सारी विशेज। स्वस्थ रहिए, खुश रहिए।' उन्होंने इसके साथ ही अनुष्का को टैग भी किया। युवराज पहले भी अनुष्का को रॉजी कहकर सोशल मीडिया पर टैग करते रहे हैं। अनुष्का ने 'बॉम्बे वेलवेट' फिल्म में रॉजी के नाम का किरदार भी निभाया था। ऐसे में हो सकता है कि वह इसी के कारण उन्हें 'रॉजी' कहते हैं। दिसंबर 2017 में भी युवराज ने अनुष्का को रॉजी लिखते हुए टैग किया था। घातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है और अब इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। विराट और अनुष्का को भी लॉकडाउन के कारण घर पर ही बर्थडे मनाना पड़ा। विराट ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ अनुष्का हैं और टेबल पर केक रखा है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम गतिविधियां बंद होने के कारण विराट कोहली फिलहाल घर पर ही हैं। अनुष्का की बात करें तो 2018 में जीरो फिल्म के बाद से उनकी कोई बॉलिवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35osURH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support