नई दिल्ली गुरुवार को अपना 33वां बर्थडे मनाने वाले हिटमैन () ने बर्थडे पर मिलीं शुभकामनाओं पर थैंक्यू मैसेज भेजा। इस दौरान रोहित ने अपने सीनियर खिलाड़ी और पूर्व ऑलराउंडर () से उनकी लुक को लेकर मजे भी ले लिए। रोहित ने युवी के लंबे बालों को लेकर कॉमेंट किया। दरअसल युवी ने एक वीडियो के जरिए हिटमैन रोहित को बर्थडे विश किया था और रोहित ने उनकी लुक पर मजे ले लिए। रोहित ने युवराज सिंह को अपना थैंक्यू मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, 'आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया दोस्तो। युवराज सिंह लॉकडाउन ने आपके बालों को गंभीरता से नुकसान पहुंचाया है।' दरअसल युवराज सिंह को लंबे बालों में बहुत कम ही देखा गया है। कर्ली हेयर वाले युवराज अपना छोटे बालों वाला स्टायलिश हेयरस्टाइल रखते हैं। लेकिन बीते करीब डेढ़ महीने से कोविड- 19 महामारी की रोकथाम को लेकर देश भर में लॉकडाउन की स्थिति है। इस दौरान युवी भी अपने सैलून से दूर हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WotVFw






0 comments:
Post a Comment